{"_id":"69dfa253055093880d0468e9","slug":"gargi-shukla-tops-dav-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-147518-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गार्गी शुक्ला ने किया डीएवी टॉॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गार्गी शुक्ला ने किया डीएवी टॉॅप
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 98.6% के साथ गार्गी शुक्ला ने स्कूल टॉप किया। 98.2% अंकों के साथ एसजे सौम्यजीत बहेरा दूसरे स्थान और 97.8% अंकों के साथ दृष्टि सलूजा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्तिकेय जोशी, उदित सैनी और राघव प्रजापति 97.6, लक्षिता पाठक 97.4, ऋत्विक सैनी, साक्षी मेहता, इशिता चौहान और राधिका पुरोहित ने 97.2% अंक हासिल किए। कुल 304 में से 88 बच्चों ने 90% से ऊपर व 215 बच्चों के 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान और एआई में 100 में से 100 नंबर लाकर बच्चों ने नाम रोशन किया। कुल 1206 डिसटिंक्शन्स पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने अभिभावकों और सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिवडेल में रुद्र प्रताप सिंह रहे प्रथम
हरिद्वार। 10वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शिवडेल स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह ने 98.6 % के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनंदन गुप्ता, अभिनव सिंह और अन्वी मित्तल ने 97.8% के साथ दूसरा स्थान और गार्गी वार्ष्णेय ने 96.4% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी में जिज्ञासा और भव्या ने 100 अंक, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में रूद्र प्रताप सिंह, अभिनव सिंह और प्रथम श्रीवास्तव ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी शरद पुरी और स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X