{"_id":"69b6b23fdf8aa7aabb0671f5","slug":"ghaziabad-youth-swept-away-in-ganga-while-bathing-missing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146139-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्नान करते समय गाजियाबाद का युवक गंगा में बहा, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्नान करते समय गाजियाबाद का युवक गंगा में बहा, लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष घाट पर शनिवार रात हुई घटना, वीडियो वायरल
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष घाट पर गंगा में शनिवार की रात स्नान करते हुए एक युवक बहकर लापता हो गया। रेलिंग से छलांग लगाने के दौरान सिर में चोट आने की वजह से युवक बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने रविवार की शाम तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार, उत्सव जौहरी (27) पुत्र अजय कुमार जौहरी निवासी सेक्टर 23 संजय नगर गाजियाबाद अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए शनिवार को हरिद्वार आए थे। बताया गया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे सभी सुभाष घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। उत्सव स्नान करते समय रेलिंग से छलांग लगाने लगा। तभी उसका सिर पत्थर से टकरा गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की शाम तक भी कोई सुराग नहीं लगा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उत्सव पानी में उल्टा बहता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दूरी पर आगे जाकर गहरे पानी में डूब गया। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos