सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Harassed for dowry, then thrown out of the house on the grounds of illness

Haridwar News: दहेज के लिए उत्पीड़न, फिर बीमारी के आधार पर घर से निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 17 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Harassed for dowry, then thrown out of the house on the grounds of illness
विज्ञापन
- बहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, विवाहिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Trending Videos

बहादराबाद। थाना क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रीना गिरी निवासी दौलतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई 2024 को बागपत जिले के दत्तनगर क्षेत्र निवासी राहुल गिरी उर्फ केशव गिरी के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल गिरी, सास संतोष, जेठ परवीन, जेठ पवन गिरी और जेठानी शोभा ने कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित करने लगे। 10 लाख और कार की मांग करने लगे व मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। बच्ची के जन्म के बाद 17 जून 2025 को पति और ससुराल वालों ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि वह दहेज नहीं लाई, बेटी को जन्म दिया और बीमारी से ग्रस्त है। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी करने की बात कही और उसे मायके से वापस न आने के लिए कहा। तब से अपने वृद्ध और बीमार माता-पिता के घर रह रही है। कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे वापस रखने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed