{"_id":"69b54edcc0fc78c4a008b5bf","slug":"man-arrested-for-hypnotising-woman-and-duping-her-of-money-and-jewellery-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146093-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला को सम्मोहित कर पैसे और जेवर ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला को सम्मोहित कर पैसे और जेवर ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में महिला को सम्मोहित कर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमशेद निवासी सेक्टर-11 झुग्गी-झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद यूपी के कब्जे से ठगी गई रकम में से 9500 रुपये और टॉप्स बरामद किए गए। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आनंदी देवी निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी ने 12 फरवरी को शिकायत देकर बताया था कि तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर 50 हजार और कान के कुंडल उतरवा लिए। वारदात को अंजाम तब दिया गया था जब वह बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही थी। इस बीच तीनों ने उन्हें शिकार बना लिया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित की गई।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित कर तलाश शुरू कर दी गई। जांच के दौरान शुक्रवार को आरोपी जमशेद को लालपुल से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जिला हापुड़ यूपी का रहने वाला है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Trending Videos