{"_id":"69d3bcb964b2c5351e0f6c1d","slug":"nodal-officers-issued-a-strict-warning-regarding-the-cleanliness-drive-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-1027-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नोडल अधिकारियों को स्वच्छता अभियान को लेकर सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नोडल अधिकारियों को स्वच्छता अभियान को लेकर सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की सोमवार को अभियान की समीक्षा की
- चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की मुहिम
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिले को स्वच्छ बनाने के लिए चल रही मुहिम की सफलता के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने रोस्टर के अनुसार अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि स्वच्छता के अभियान के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को मिल रही शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार करना होगा। उन्होंने स्वच्छता के नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी से मिली शिकायतें और उनके निस्तारण के आंकड़े भी देखे। इसमें कई जगहों पर शिकायतों के बाद कंट्रोल से दी गई सूचना के आधार पर कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्वच्छता अभियान को तमाम वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में कोई शिथिलता और लापरवाही न बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, नोडल अधिकारी स्वछता अभियान चंद्रकांत मणि त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
कई नोडल अधिकारी नहीं दे रहे कंट्रोल को अभियान की रिपोर्ट
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने समीक्षा के दौरान पाया कि कई नोडल अधिकारियों की ओर से स्वच्छता अभियान के दौरान किए जा रहे कार्याें की रिपोर्ट नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि रिपोर्ट नहीं आ रही है तो इससे स्पष्ट है कि संबंधित नोडल अधिकारी अभियान को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान व कंट्रोल रूम के नोडल को निर्देशित किया कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करें और उसकी रिपोर्टर नियमित प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी, यदि किसी ने रिपोर्ट नहीं दिया है तो वह कार्य को ससमय पूर्ण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8273371714 पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
Trending Videos