सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protested against the power corporation in protest against power cuts.

Haridwar News: व्यापारियों ने बिजली कटौती के विरोध में किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the power corporation in protest against power cuts.
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रों में बिजली कटौती पर व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Trending Videos

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि रोजाना भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी सहित भारतमातापुरम से हरकी पैड़ी तक का क्षेत्र में ऊर्जा निगम की लापरवाही घंटों बिजली कटौती हो रही है। सीवर कार्यों से रोजाना क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने कोई मौके पर नहीं आता। सोमवार को भी 10 घंटे विद्युत आपूर्ति उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों की बंद रही। समाजसेवी गोकुल रावत, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, हरिमोहन भारद्वाज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से रोजाना नुकसान हो रहा है। ऊर्जा निगम की कार्यशैली नहीं सुधरी तो दफ्तरों के बाहर धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज कुमार, लाल यादव, राजू जोशी, रितेश वशिष्ठ, रितेश शर्मा, देव माहेश्वरी, राकेश सिंह, सन्नी अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, एसएन तिवारी, राजेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed