सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   On the orders of the court, a report was filed against seven people, including four women

Haridwar News: कोर्ट के आदेश पर चार महिलाओं समेत सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a report was filed against seven people, including four women
विज्ञापन
पथरी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य गंभीर आरोपों में चार महिलाओं समेत सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामले में पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई घटना पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार बहादुरपुर जट निवासी अनीता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि चार फरवरी को शाम पांच बजे उनकी नाबालिग पुत्री अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसकी गेंद पड़ोसी रविन्द्र के घर के अंदर चली गई। उसकी बेटी जब अपनी गेंद लेने गई तो रविन्द्र ने नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज अभद्रता की और मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता का आरोप है कि जब माता पुष्पा देवी व उसकी नाबालिग पुत्री नजदीकी दुकान पर सामान लेने जा रही थीं। इस बीच रास्ते में ही पड़ोसी रविन्द्र की पुत्री सपना पीछे से ईंट लेकर आई और पुष्पा के सिर पर वार कर दिया। इससे पुष्पा के चेहरे पर गंभीर चोट आई। हमले के बाद जब वह भी मौके पर पहुंचीं।
इसी बीच रविन्द्र, सतबीर, अर्जुन, सपना, मोनी, कविता, कुसुम निवासी ग्राम बहादरपुर जट्ट ने हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी, पुष्पा और उसकी नाबालिग बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed