पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Parivartan Party announced to contest the assembly elections

Haridwar News: परिवर्तन पार्टी ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

Sun, 05 Jul 2026 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Parivartan Party announced to contest the assembly elections
हरिद्वार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। यह घोषणा पार्टी की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में भूपतवाला स्थित गुलजारी लाल धर्मशाला में हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और व्यवस्था में बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि उपपा 2027 के चुनावों में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी बड़ोनी ने व्यवस्था परिवर्तन पर जोर देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से जनता में निराशा का भी जिक्र किया। संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि पार्टी जनहित और समाज सेवा के माध्यम से आम जनता के बीच जाएगी। इस बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed