{"_id":"69d4f290ba29dbb8420b35b6","slug":"police-paraded-history-sheeters-in-ranipur-and-jwalapur-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147117-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रानीपुर और ज्वालापुर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रानीपुर और ज्वालापुर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर और रानीपुर कोतवाली में पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई और उनके वर्तमान कार्यों की भी जानकारी जुटाई। भविष्य में किसी भी अपराध से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही संलिप्तता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। हर बार परेड से नदारद दिखने वाला चर्चित हिस्ट्रीशीटर भी इस बार परेड में खड़ा नजर आया।
ज्वालापुर कोतवाली में एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने क्षेत्र के सभी चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। एक-एक कर सभी से उनके वर्तमान कार्यों की जानकारी ली और भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा किसी अपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने भी क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों की कोतवाली में परेड कराई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अपराधिक गतिविधि में अगर किसी का नाम सामने आए तो उसकी खैर नहीं होगी। साथ ही, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी। हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिए कि वे अपने वर्तमान कार्यों की जानकारी नियमित रूप से कोतवाली में उपलब्ध कराएं और अपनी उपस्थिति हिस्ट्रीशीट रजिस्टर में दर्ज कराते रहें।
Trending Videos