सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prakash, Excellence, New Youth and Rishi Cricket Academy won the matches

Haridwar News: प्रकाश, एक्सीलेंस, नवयुवक और ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Prakash, Excellence, New Youth and Rishi Cricket Academy won the matches
क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
हरिद्वार। नौवीं सीनियर हरिद्वार जिला क्रिकेट लीग में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी, एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी, नवयुवक क्रिकेट एकेडमी और ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

ऑल राउंडर ग्राउंड पर एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 376 रन बनाए। शाहंशाह आलम ने 113, मोहम्मद कैफ ने 103 रन बनाए। सत्यम की ओर से उजैर और रोहन चौधरी ने 2–2 और देव जोशी और अंकित निकोला ने 1–1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सत्यम क्रिकेट एकेडमी की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। एक्सीलेंस की ओर से मोहम्मद कैफ ने 5 और शाहंशाह आलम ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार क्रिकेट ग्राउंड जमालपुर पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ने 239 रन बनाए। शिवम खुराना ने 81 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से निशांत सैनी ने 3 विकेट लिए। राइजिंग स्टार की टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई। सिद्धार्थ ने 57 और एकांश शर्मा ने 56 रन बनाए। प्रकाश स्पोर्ट्स की ओर से वीरेंद्र सिंह ने 3 और अनिकेत रहल और सना खुराना ने 2–2 विकेट लिए। शिवम खुराना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एचआरडीए ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मावेरिक क्रिकेट एकेडमी 72 रन ही बना सकी। नवयुवक की ओर से आयुष रावत ने शानदार 7 विकेट और दीपक चौधरी ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवयुवक क्रिकेट एकेडमी ने 14.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। आयुष रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एसएससीए ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आराध्या क्रिकेट एकेडमी ने 238 रन बनाए। अर्पित राठी ने शानदार 100 रन बनाए। ऋषि क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभम पंडित ने 4 जबकि अभिनव सिंह और नवनीत सिंह ने 2–2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने 34 ओवर में मैच जीत लिया। अभिषेक यादव ने 97 और तनय गौतम ने 51 रन बनाए। आराध्या की ओर से युवराज ने 3 और मोहम्मद उवैश ने 2 विकेट लिए। अभिषेक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed