सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers caught two and a half quintals of pulses and one quintal of Mandua.

Haridwar News: ढाई क्विंटल दाल और एक क्विंटल मंडुआ ग्रामीणों ने पकड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught two and a half quintals of pulses and one quintal of Mandua.
विज्ञापन
हरिद्वार। ग्रामीणों ने सड़क किनारे ढाई क्विंटल दाल और एक क्विंटल मंडुआ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए राशन की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पकड़ा गया राशन सरकारी बताया जा रहा है।
Trending Videos

औरंगाबाद और मीरपुर के बीच जंगल में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक वाहन में राशन को लाया गया था। जिसे वाहन चालक गाड़ी से उतारकर चला गया। उसे लेने के लिए एक युवक बाइक लेकर पहुंचा, उसके आने पर ग्रामीण भी राशन के पास पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीण से पूछताछ शुरू की तो वह राशन के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। वह इधर-उधर की बातें बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राशन को अपने कब्जे में ले लिया और से पुलिस चौकी ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया राशन सरकारी था। जिसे सरकारी राशन की दुकान से लाया गया है। उसे कालाबाजारी कर बेचा गया है। जिसे अब ठिकाने लगाया जा रहा था। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र ममगईं का कहना है कि पकड़े गए राशन की जांच की गई थी, लेकिन शुरूआती में राशन सरकारी नहीं मिला है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed