{"_id":"6988b76fd312d974610f4fb3","slug":"abhi-of-haridwar-got-first-place-in-long-jump-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144647-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लंबी कूद में हरिद्वार के अभि ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लंबी कूद में हरिद्वार के अभि ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राॅफी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
अंडर914 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में लंबी कूद में हरिद्वार के अभि ने प्रथम, टिहरी के निखिल ने द्वितीय और देहरादून के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में हरिद्वार के पवन यादव ने प्रथम, पिथौरागढ़ के लक्ष्मण ने द्वितीय और हरिद्वार के राममोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में चमोली के अक्षय नेगी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि हरिद्वार के गौरव ने द्वितीय और सुशांत राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में हरिद्वार के पवन यादव ने प्रथम और वंश कटारिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हरिद्वार के वंश कटारिया ने प्रथम, देहरादून के अंकित ने द्वितीय और ऊधमसिंह नगर के पीयूष अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में लंबी कूद में देहरादून की कनिष्का ने प्रथम, नैनीताल की समीक्षा ने द्वितीय और टिहरी गढ़वाल की राखी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पौड़ी की निधि प्रथम, चमोली की हर्षिता द्वितीय और रुद्रपुर की अनीशा तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता में देहरादून की दिव्या मेहरा प्रथम, रुद्रपुर की पलक चंद्रा द्वितीय और पौड़ी की माही थापा तृतीय स्थान पर रही। 60 मीटर दौड़ में नैनीताल की समीक्षा राणा ने प्रथम, खुशी पाल ने द्वितीय और सुहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में चंपावत के अमित ने प्रथम, देहरादून के ईशान ने द्वितीय और पीयूष ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में ऊधमसिंह नगर की हर्षिता प्रथम, पौड़ी की हर्षिता द्वितीय और पिथौरागढ़ की प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos