सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report filed against unknown driver in case of death of youth

Haridwar News: युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Report filed against unknown driver in case of death of youth
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सुधांशु कुमार निवासी जानखेड़ा जिला सहारनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ शालू पुत्र बाबूराम सिडकुल स्थित सत्यम कंपनी में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की रात पुष्पेंद्र ड्यूटी करने के बाद वापस कमरे पर लौट रहे थे। इसी बीच ख्याति ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक करते हुए वाहन व चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed