सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seventh accused from 'Pilla Gang' arrested

Haridwar News: पिल्ला गैंग का सातवां आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused from 'Pilla Gang' arrested
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, छह आरोपी पूर्व में भेजे जा चुके जेल
विज्ञापन

- एक जून को गुरुकुल कांगड़ी के पास कहासुनी के बाद चलाई थी गोली
हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री पर फायरिंग के मामले में पिल्ला गैंग के सातवें आरोपी सत्यम जाट निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, एक जून को गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास हाईवे पर कांवड़ यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हुई थी। गोली अजय पाल के कंधे और छाती के बीच लगी थी, जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में पिल्ला गैंग की संलिप्तता सामने आई थी। सत्यम जाट ने ही कांवड़ यात्री पर गोली चलाई थी। उससे गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed