{"_id":"6a4b8e4855900f40a604312b","slug":"shopkeeper-arrested-for-molesting-two-girls-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151080-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो बालिकाओं से छेड़खानी के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो बालिकाओं से छेड़खानी के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दुकान पर सामान लेने गई दो बालिकाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने घटना के बाद हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सुमननगर चौकी क्षेत्र के एक गांव स्थित एक जनरल स्टोर एवं कन्फेक्शनरी की दुकान पर दो बालिकाएं सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि बच्ची के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चियों से छेड़खानी और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सुमननगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी जुटाने के साथ ही दुकान पर लगे कैमरे चेक किए। इसके बाद दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।