सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students undertook an educational tour of IIT Roorkee

Haridwar News: छात्रों ने किया आईआईटी रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Students undertook an educational tour of IIT Roorkee
विज्ञापन
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हरिद्वार के बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्नोलॉजी एवं बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) के छात्रों को आईआईटी रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इससे छात्रों को विभाग की उन्नत प्रयोगाशालाओं और आधुनिक शोध सुविधाओं का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। आईआईटी के विभागाध्यक्ष डा. संजय घोष और डा. पूनम चौधरी ने छात्रों को जैव विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध कार्यों, प्रयोगशाला तकनीकों व भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों को अपने पाठ्यक्रम से जुड़ी सैद्धांतिक जानकारी को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। उनमें शोध एवं नवाचार के प्रति उत्साह और बढा। इस मौके पर प्राचार्य डा. तृप्ति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डाॅ. पूजा मिश्रा, अंजली विश्नाई, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी शुभांगी फुटेला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed