{"_id":"69cd23d84e66cac0b3003067","slug":"an-fir-has-been-filed-in-connection-with-an-online-fraud-of-610-lakh-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146851-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 6.10 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 6.10 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को साइबर जालसाजों ने केवाईसी कराने के नाम पर झांसे में लेकर उससे 6.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। साइबर क्राइम सेल के पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जमालपुर कला स्थित रामा विहार कॉलोनी निवासी राकेश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। किसी व्यक्ति ने किसी अन्य का रूप धारण कर उनसे संपर्क किया और केवाईसी के नाम पर उनसे जानकारी जुटा ली। इसके बाद खाते में सेंधमारी करते हुए अलग-अलग बारी में 6,10,023 रुपये ठग लिए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस मामले में बैंक में पहुंचने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। लेन-देन से जुड़े खातों, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन लेन-देन न करें और संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सतर्क रहें।
Trending Videos