सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The accused who opened fire on a student has surrendered at the police station.

Haridwar News: छात्र पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
The accused who opened fire on a student has surrendered at the police station.
विज्ञापन
बहादराबाद। कॉलेज से परीक्षा के बाद बाहर निकले छात्रों पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ कोतवाली पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, टिकोलकला मंगलौर निवासी विजय भाई ने तहरीर देकर बताया था कि 12 मई को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग की थी। इसके अलावा एक अन्य छात्र ने भी फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वहीं, फील्ड यूनिट ने वाहन का निरीक्षण किया था, जिसमें गाड़ी पर गोली चलने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात आरोपी मंजीत (32) निवासी शान्तरशाह खुद कोतवाली पहुंचा और काले रंग की स्कॉर्पियो कार और तमंचा पुलिस के समक्ष सौंप दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed