सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cross-FIRs Registered Following Altercation Over Monetary Transaction

Haridwar News: पैसे के लेनदेन के लिए हुई मारपीट में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Cross-FIRs Registered Following Altercation Over Monetary Transaction
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, पल्लवी गुप्ता पत्नी ललित गुप्ता निवासी भारत माता पुरम कॉलोनी, भूपतवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की रात वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान अजय गोस्वामी, काजल शर्मा, शीतल विश्नोई समेत अन्य महिलाएं उनके घर में घुस आईं और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के दौरान उन्हें नीचे गिरा दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पल्लवी ने बताया कि अजय गोस्वामी से उनका पैसों का लेन-देन था। इसके एवज में केनरा बैंक के चार चेक और बैंक ऑफ वडोदरा का एक चेक गिरवी तौर पर दिए थे। आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने अभद्रता की और चेक वापस करने का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बता दें कि इससे पहले शीतल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed