सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The search for the killers of the tigers is underway in Uttarakhand and Uttar Pradesh

Haridwar News: उत्तराखंड और यूपी में की जा रही बाघों के हत्यारों की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The search for the killers of the tigers is underway in Uttarakhand and Uttar Pradesh
विज्ञापन
- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पांच टीमें
Trending Videos

हरिद्वार। श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट में दो बाघों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों की तलाश उत्तराखंड और यूपी में की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग पांच टीमों का गठन किया गया है। सोमवार की शाम को वन कर्मचारियों की ओर से एक, दो साल के नर का शव बरामद किया गया था। वन विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो मादा बाघ का शव भी मंगलवार को मिला। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन आरोपियों ने मृतक भैंस के मांस में जहर मिलाकर बाघों का शिकार किया गया था। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए हरिद्वार वन विभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की ओर से पांच टीमों का गठन किया गया है। इनकी ओर से उत्तराखंड के ऊधम सिंह, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में छापे मारे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों की बहन उधम सिंह नगर में रहती है। इनके परिवार के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे आरोपियों की लोकेशन लिए पूछताछ की जा रही है। इसलिए, वन विभाग की ओर से आरोपियों के छिपे रहने की आशंका वहां जताई जा रही है। डीएफओ का कहना है कि टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि बाघों के हत्यारे आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
वन मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- कहा, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
हरिद्वार। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बाघों के शिकार घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। बृहस्पतिवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल व दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वन मंत्री की ओर से प्रकरण में लापरवाही करने वाले वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिराई जा सकती है। इस मौके पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर विनय कुमार राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
अभी भी नहीं मिला मादा बाघिन का सुराग
- रेंजर को जारी किया नोटिस
जिन दो बाघों का शिकार किया गया है, उनकी मां मानी जा रही बाघिन का अभी तक सुराग नहीं मिला है। डीएफओ हरिद्वार ने श्यामपुर रेंजर विनय राठी सहित तीन लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। श्यामपुर रेंज में 10 ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं। बावजूद इसके बाघिन की तलाशी के लिए पूरी रेंज खंगाली जा चुकी है जबकि वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बाघिन के पैरों के निशान दिखाई देने का दावा किया था पर अब तक बाघिन को नहीं देखा जा सका है।

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed