{"_id":"699452016ad49e0e2a0cb56c","slug":"thieves-broke-into-a-locked-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145059-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बंद पड़े घर में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बंद पड़े घर में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक अगले दिन घर लौटे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नवदीप मलिक पुत्र रविंद्र मलिक निवासी द्वारिका बिहार फेस-1 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे बुलंदशहर गए थे। 15 फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। ऊपर रह रहे किरायेदार को फोन कर गेट खुलवाया गया। जैसे ही वह अंदर पहुंचे और अपने हिस्से का गेट खोलने का प्रयास किया तो वह भी अंदर से बंद था। बाहर से देखने पर रसोई की खिड़की टूटी हुई दिखाई दी।
इसके बाद किरायेदार को खिड़की के रास्ते अंदर भेजकर गेट खुलवाया गया। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर खुले हुए थे। सामान की जांच करने पर पता चला कि घर से 3.32 लाख रुपये, सात चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक घड़ी गायब थी। 16 फरवरी की शाम पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos