सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thousands face drinking water crisis due to Water Board's decision

Haridwar News: जल संस्थान के फैसले से हजारों लोग पेयजल संकट से परेशान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Thousands face drinking water crisis due to Water Board's decision
विज्ञापन
हरिद्वार। वार्ड-44 अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर और आनंद विहार क्षेत्र में जल संस्थान के एक निर्णय के कारण हजारों की आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है। आरोप है कि ईद-उल-अजहा की रात लगभग 12 बजे त्रिमूर्ति नगर से आनंद विहार की ओर जाने वाली पेयजल लाइन में बिना कोई लिखित आदेश किए इंटरकनेक्शन कर सुभाष नगर की लाइन को जोड़ दिया गया। लोगों के विरोध के बावजूद उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया।

अब इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र की जलापूर्ति पर दिखाई देने लगा है। त्रिमूर्ति नगर और आनंद विहार जैसी बड़ी कॉलोनियों में पानी का दबाव कम हो गया है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले जहां नियमित जलापूर्ति होती थी, वहीं अब कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद अहसान अंसारी ने इस मामले को कई बार जल संस्थान के अधिकारियों के समक्ष उठाया है और समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस इंटरकनेक्शन को समाप्त कर त्रिमूर्ति नगर के लिए पूर्व की भांति नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने बताया कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, जल संस्थान के ईई विपिन चौहान का कहना है कि संबंधित जेई से जानकारी लेकर समाधान की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed