सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Threat of hunger strike for arrest of embezzlement accused

Haridwar News: गबन के आरोपियों की गिरफ्तार के लिए भूख हड़ताल की चेतावनी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Threat of hunger strike for arrest of embezzlement accused
विज्ञापन
हरिद्वार। सरकारी धन में गबन के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए शिकायतकर्ता ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। डीएम को भेजे पत्र में मामले में निलंबित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी, निलंबित ग्राम प्रधान बसंती देवी, पति पवन कुमार आदि को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता सुमित खत्री ने बताया है कि ग्राम पंचायत के सरकारी धन के गबन में निलंबित ग्राम प्रधान बसंती देवी, निलंबित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप आदि के खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह के आदेश पर 17 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोप लगाया कि धनबल और राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पुलिस की ओर से बार-बार एक सप्ताह का समय गिरफ्तारी का मांगा जा रहा है लेकिन इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। कहा कि यदि 20 अप्रैल तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 21 अप्रैल से कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed