{"_id":"69c11e8b33efa22483054112","slug":"two-groups-clash-at-bakra-market-four-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146476-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बकरा मार्केट पर दो गुटों के बीच मारपीट, चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बकरा मार्केट पर दो गुटों के बीच मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बकरा मार्केट में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। इस पर रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय चेतक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां झगड़ा कर रहे लोगों को अलग-थलग करते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह माने नहीं और ज्यादा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुस्तकीम, फैसल, सलमान और साहिल निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। चारों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
Trending Videos