{"_id":"6a82f57cb0d5c4a81100def4","slug":"youth-accused-of-firing-with-a-country-made-pistol-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-152770-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: क्रिकेट खेलने में विवाद, युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: क्रिकेट खेलने में विवाद, युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोप
Mon, 17 Aug 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। डांडी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर हमला करने और तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इब्राहिमपुर निवासी तरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह डांडी गांव स्थित डायमंड क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी दिनारपुर निवासी गुरप्रीत सिंह और डेरा कराल निवासी श्रवण सिंह से कहासुनी हो गई थी। 16 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से डांडी से अलीपुर जा रहा था। रास्ते में गुरप्रीत सिंह, श्रवण सिंह और दिनारपुर निवासी बंटी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल बैट और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान श्रवण सिंह ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। हालांकि, गोली से वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके की ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद