सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A grand procession will be taken out on the eve of Nav Samvatsar.

Kotdwar News: नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 06 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
A grand procession will be taken out on the eve of Nav Samvatsar.
विज्ञापन
समारोह समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, नई कार्यकारिणी हुई गठित
Trending Videos

कोटद्वार। नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति की बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से प्रकाशचंद्र कोठारी अध्यक्ष व सीपी नैथानी महासचिव चुने गए। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर आगामी 18 मार्च को नगर में भव्य शोभायात्रा निकालने एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रवींद्र नेगी, सुनीता कोटनाला व रीमा चौहान उपाध्यक्ष, पंकज ध्यानी सचिव, महानंद ध्यानी कोषाध्यक्ष व अंजू पुंडीर शोभायात्रा प्रमुख चुनी गईं। 18 मार्च को भारतीय संस्कृति पर केंद्रित शोभायात्रा में महिला संकीर्तन मंडलियों के साथ ही नागरिक संगठनों व छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी होगी। शाम पांच बजे नगर निगम प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 मार्च को योगाभ्यास एवं हवन होगा। समिति तैयारियों के लिए 10 मार्च की शाम चार बजे संभ्रांत नागरिकों एवं संगठनों के साथ बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी प्रकाशचंद्र कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, गजेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, अमित सजवाण, पंकज ध्यानी, कृष्ण सिंह नेगी, राकेश कंडवाल, गोपाल दत्त जखमोला, संजय रावत आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव सीपी नैथानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed