{"_id":"69e37122d7d801d5e5065f6d","slug":"a-leopard-killed-four-cows-in-farsula-village-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-123096-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फरसूला गांव में गुलदार ने चार गायों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फरसूला गांव में गुलदार ने चार गायों को मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन। पर्यटन व छावनी नगरी लैंसडौन से सटे फरसूला गांव में पिछले एक माह से गुलदार की दहशत बनी है। गुलदार अब तक पशुपालकों की चार गायों को मार चुका है। पशुपालकों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व उन्हें पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
समाज सेवी मेहरबान सिंह ने बताया कि उनके गांव फरसूला में विगत एक माह से गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने पशुपालक कमलेश्वर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, पदमेंद्र सिंह व संजय सिंह की चार पालतू गायों को मार डाला है। कहा कि गुलदार ने इन गायों पर सुबह 10 बजे गोशाला के पास ही हमला किया है। दिनदहाड़े गुलदार द्वारा गांव के अंदर घुसकर उनके पालतू पशुओं को मारने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के रेंज कार्यालय लैंसडौन में लिखित में सूचना देकर गुलदार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, रेंजर राकेश चंद्रा ने बताया कि प्रभावित गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X