{"_id":"69e21e10230aa643bf06b977","slug":"a-picture-based-poetic-art-exhibition-was-organized-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123068-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चित्र आधारित काव्य कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चित्र आधारित काव्य कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय चित्र आधारित काव्य विषय पर एक विशिष्ट, सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी कला प्रदर्शनी और कार्यशाला की शुरुआत हुई।
शुक्रवार को विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी एवं परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल का समग्र विकास करना है। 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित कार्यशाला में प्रसिद्ध कलाकार एवं साहित्यकार देवेंद्र नैथानी कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने की नवीन विधाओं से परिचित कराएंगे।
प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय की सृजनात्मक, नवाचारी एवं समग्र शिक्षा दृष्टि का सशक्त परिचायक है जो विद्यार्थियों को बहुआयामी विकास की दिशा में प्रेरित करता है। आयोजन में डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही के अलावा कई शिक्षक भी शामिल रहे। संवाद
Trending Videos