{"_id":"69e223c26c9f3d925e08c1b4","slug":"teachers-and-students-benefited-from-the-health-check-up-camp-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123074-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्वास्थ्य जांच शिविर से लाभान्वित हुए शिक्षक और विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्वास्थ्य जांच शिविर से लाभान्वित हुए शिक्षक और विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को लगे शिविर से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी लाभान्वित हुए।
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. एलआर राजवंशी ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा भारती ने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।
रेडक्रॉस इकाई के सह-समन्वयक डॉ. शुएब अजीम अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। डॉ. मोहन कुकरेती के संचालन में जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मानसी वत्स, डॉ. श्रद्धा भारती की देखरेख में लगे शिविर में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। संवाद
Trending Videos