सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A woman was hit by a speeding scooter

Kotdwar News: तेज रफ्तार स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 26 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
A woman was hit by a speeding scooter
विज्ञापन
कोटद्वार। पदमपुर चौराहे पर तेज रफ्तार स्कूटी ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार भाग गए। परिजनों ने महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायल महिला कांति देवी पत्नी लाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में वह घर से कुछ सामान लेने के लिए पदमपुर चौक आई थीं। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी पर तीन किशोर सवार थे। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed