सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aditi secured first place in the inter-school speech competition.

Kotdwar News: अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में अदिति अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Aditi secured first place in the inter-school speech competition.
विज्ञापन
अंगदानी कुणाल रावत की स्मृति में हुई प्रतियोगिता
Trending Videos

कोटद्वार। बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल पदमपुर मोटाढाक में अंगदानी स्व. कुणाल रावत की पुण्य स्मृति में अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन विमला कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट के संयोजक गिरिराज सिंह रावत, आधारशिला फाउंडेशन के दलजीत सिंह, प्रधानाचार्या हिमानी रावत ने किया। भाषण प्रतियोगिता में अदिति बडोला प्रथम, सुप्ति मैंदोला द्वितीय और प्राची रावत तृतीय रही। विमला कुंदन सेवा ट्रस्ट व बाल भारती स्कूल की ओर से संयुक्त रूप से नगर की विभिन्न शख्सियतों को उनके समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अंगदान जागरूकता के लिए इंद्रेश भाटिया, आपदा प्रबंधन एवं समग्र समाजसेवा के लिए वीरेंद्र सिंह नेगी, रक्तदान एवं महिला सशक्तीकरण के लिए मंजू सिंह, पर्यावरण एवं मानव सेवा के लिए दीनानाथ भाटिया, वाचस्पति दीक्षित, असहाय लोगों की सेवा और रक्तदान जागरूकता के लिए इंदु नौटियाल, रक्तदान जागरूकता के लिए अजय खंतवाल, गौ सेवा एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रकाश ढौंडियाल, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शंकर बहादुर, युवा मार्गदर्शन एवं खेल जागरूकता के लिए सिद्धार्थ उनियाल शामिल रहे। कार्यक्रम में मोनिका बड़थ्वाल, सौरभ पांडे, संदीप रावत, रविंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed