{"_id":"697381a73b7f87e8820bd386","slug":"agniveer-recruitment-rally-more-than-1100-youths-from-pauri-district-participated-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121292-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की भर्ती रैली का नौवां दिन
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के नौवें दिन शुक्रवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए पौड़ी जनपद के पंजीकृत 1,189 में से 1,100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार सुबह कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के नौवें दिन पौड़ी जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही काशीरामपुर तल्ला स्थित प्रवेश स्थल में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को कौड़िया कैंप भर्ती मैदान में ले जाया गया। दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन 550 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
.
आज देहरादून जनपद के 955 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के दसवें दिन शनिवार (आज) को देहरादून जनपद के 955 युवा प्रतिभाग करेंगे।
Trending Videos