फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allopathic services at Jhandichaur PHC stalled due to transfer

Kotdwar News: स्थानांतरण से झंडीचौड़ पीएचसी में एलोपैथिक सेवाएं ठप

Sat, 25 Jul 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Allopathic services at Jhandichaur PHC stalled due to transfer
वरिष्ठ चिकित्सक के तबादले पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी
विज्ञापन

मरीज 15 किमी दूर बेस अस्पताल जाने के लिए हैं मजबूर
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झंडीचौड़ (टाइप-ए) में तैनात वरिष्ठ एलोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नरेंद्रनगर स्थित उप जिला अस्पताल में स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है। उनके स्थान पर फिलहाल कलालघाटी के चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है लेकिन दो अस्पतालों की जिम्मेदारी होने के कारण मरीजों को नियमित एलोपैथिक उपचार नहीं मिल पा रहा है।
अस्पताल में वर्तमान में केवल आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि बिष्ट की तैनाती है। ऐसे में मरीजों को करीब 15 किलोमीटर दूर बेस अस्पताल कोटद्वार जाना पड़ रहा है। डॉ. मनोज कुमार ने करीब डेढ़ वर्ष पहले झंडीचौड़ स्वास्थ्य केंद्र में कार्यभार संभाला था और उनकी सेवानिवृत्ति में भी लगभग डेढ़ वर्ष का समय शेष है। पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, राजेंद्र सिंह चौहान और बलवीर सिंह डुमैला सहित अन्य लोगों ने सरकार से स्थानांतरण पर पुनर्विचार करते हुए अस्पताल में स्थायी एलोपैथिक चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि डॉक्टर के तबादले से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने झंडीचौड़ स्वास्थ्य केंद्र में 108 आपातकालीन एंबुलेंस की स्थायी तैनाती की भी मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी दुगड्डा डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि वरिष्ठ एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के स्थान पर नौगांवखाल की महिला एलोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका असवाल की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ में कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed