{"_id":"696f73c9ce7f6549a3028981","slug":"an-ambulance-and-a-medical-team-will-be-stationed-at-the-kanvashram-vasant-panchami-fair-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121209-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कण्वाश्रम वसंत पंचमी मेले में लगेगी एक एंबुलेंस और टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कण्वाश्रम वसंत पंचमी मेले में लगेगी एक एंबुलेंस और टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने द्वारीखाल ब्लॉक से किए चिकित्सीय प्रबंध
अग्निवीर रैली से एक एंबुलेंस मेला आयोजन में दी
कोटद्वार। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने कण्वाश्रम में तीन दिन तक होने वाले वसंत पंचमी मेले के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था जुटा ली। साथ ही विकासखंड द्वारीखाल से चिकित्सक एवं सहकर्मियों का भी प्रबंध किया गया है।
15 जनवरी से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एंबुलेंस आदि संसाधनों को लगाने के बाद बेस अस्पताल कण्वाश्रम में होने वाले वसंत पंचमी मेले में एंबुलेंस देने में असहज था। स्थिति से जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया था। वहीं, मंगलवार को मार्चपास्ट के साथ कण्वाश्रम में वसंत पंचमी मेले का आगाज हो गया। बुधवार से प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मेला आयोजन समिति की ओर से एंबुलेंस एवं चिकित्सक टीम उपलब्ध कराने की मांग पर बेस अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक एवं जिला कार्यालय से संपर्क करने की बात कही थी। पीएचसी दुगड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि कण्वाश्रम पर वसंत पंचमी पर होने वाला मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत है। इसके लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला के निर्देश पर गबर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती रैली में दी गई चार में से एक एंबुलेंस को सुबह फ्री रखते हुए कण्वाश्रम मेले में लगाया जाएगा। वहीं, द्वारीखाल विकासखंड से एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय और एक चालक का प्रबंध किया गया है।
Trending Videos