{"_id":"69c7d6bc5c952cdb790f19f9","slug":"anshika-budakoti-tops-speech-competition-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122625-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के बीजेएमसी विभाग की ओर से आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीजेएमसी विभाग की ओर से टीआरपी की दौड़ में गिरती पत्रकारिता... विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देते हुए अंशिका बुड़ाकोटी अव्वल रही।
बीजेएमसी विभाग के प्राध्यापक चक्रधर कंडवाल ने पत्रकारिता में कम्युनिकेशन के प्रभाव पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल टीआरपी बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना होना चाहिए। बीजेएमसी विभाग प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि टीआरपी बढ़ाना गलत नहीं है, लेकिन यह सकारात्मक होना चाहिए।
प्रतियोगिता में कृष्णकांत कुकरेती ने ऑनलाइन जर्नलिज्म, सुजल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोकप्रिय हो रही पत्रकारिता, आयुष धस्माना ने खबरों के लिए ऑनलाइन माध्यमों के चुनाव, आंचल कुकरेती ने कर्तव्य की अनदेखी, अंशिका बुड़ाकोटी ने पेड न्यूज पर फोकस होने के कारण भ्रामक खबरों को नजरअंदाज किए जाने पर चर्चा की। प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम, कृष्णकांत कुकरेती ने द्वितीय एवं आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा अंशिका बुड़ाकोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीजेएमसी प्राध्यापक अरविंद दुदपुड़ी, अनुपम भारद्वाज ने भी विचार रखे। शुभम राजपूत, मोहम्मद मुदस्सिर, सुधांशु देवरानी, आस्था, स्नेहा गुसाईं, दिव्यांशी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending Videos