सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   B.Ed. Trainees Outraged Over Exam Fee Hike; Stage Protest at Tehsil Office

Kotdwar News: परीक्षा फीस वृद्धि पर भड़के बीएड प्रशिक्षु, तहसील में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 19 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
B.Ed. Trainees Outraged Over Exam Fee Hike; Stage Protest at Tehsil Office
विज्ञापन
फीस वृद्धि को वापस लेने की उठाई मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Trending Videos

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड प्रशिक्षु अध्यापक अध्यापिकाओं ने परीक्षा फीस में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र हित में फीस में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
मंगलवार को बीएड प्रशिक्षु अध्यापक अध्यापिकाएं कोटद्वार तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल व पूर्व महासचिव शुभम सुयाल के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 2960 रुपये वसूला जा रहा है। जबकि पूर्व में वार्षिक पाठ्यक्रम के तहत परीक्षा शुल्क 2760 रुपये लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इस वर्ष बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 1850 रुपये और गढ़वाल विश्व विश्वविद्यालय में 1750 रुपये शुल्क लिया गया। कहा कि सेमेस्टर परीक्षा शुल्क वार्षिक परीक्षा शुल्क से अधिक होना सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। ज्ञापन में प्रदर्शनकारी प्रशिक्षुओं ने छात्रहित में इसका संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में निकिता, ईशा, मोनिका रावत, मेघा, अलका, प्रीति, रिया, हीना, अर्चना, रश्मि, प्राची, प्रिया, सुष्मिता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed