सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire breaks out in Cantonment Board forests.

Kotdwar News: छावनी परिषद के जंगलों में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 19 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Cantonment Board forests.
विज्ञापन
ब्रिगेडियर ने पत्नी संग मशक्कत से बुझाई
Trending Videos

लैंसडौन। छावनी परिषद के जंगलों में अचानक आग लग गई। अनगिनत पौध वनाग्नि की भेंट चढ़ गई। छावनी वनकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सोमवार शाम तक आग पर काबू पाया। इतना ही नहीं स्वयं छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और उनकी पत्नी रेखा नेगी ने आग बुझाने की कमान संभाली।
छावनी परिषद के वन दारोगा बीरबल नेगी ने बताया कि सोमवार की दोपहर केंद्रीय विद्यालय के निकट के छावनी जंगल में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर छावनी परिषद के वनकर्मियों ने सेना के साथ मिलकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद वनाग्नि पर काबू पाया। वहीं, शाम के समय ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी अपनी पत्नी रेखा नेगी के साथ टहलने के लिए निकले थे, तो जयहरीखाल बाजार से डेढ़ किमी पहले हवा घर रेस्ट हाउस के पास उन्होंने कूरा गांव के जंगल से छावनी जंगल की तरफ आग को बढ़ते देखा। तब वे स्वयं अपनी पत्नी के साथ आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने छावनी परिषद के वनकर्मियों व सेना को सूचित किया कि वे जल्द इस क्षेत्र में भड़की वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए पहुंचें। इस पर छावनी परिषद के वनकर्मियों व सेना के जवानों ने पहुंचकर रात 9 बजे तक आग पर काबू पाया। वन दारोगा बीरबल नेगी ने बताया कि वनाग्नि में करीब चार हेक्टेयर छावनी परिषद का वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन में लगी छोटी पौध आग की भेंट चढ़ गईं। बड़े पेड़ों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed