{"_id":"6a0c672172b96d34af03dbcc","slug":"people-aboard-vehicles-stuck-in-a-traffic-jam-were-left-miserable-by-the-scorching-heat-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123787-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी से हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी से हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 19 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच लगा जाम
धूल के गुबार से आमजन परेशान, सुधार की मांग
कोटद्वार। मेरठ-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच कुछ हिस्से में सड़क निर्माणाधीन होने से वाहनों की आवाजाही रुक-रुककर बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों के हाल बेहाल हो रहा है। मंगलवार दोपहर भी सुखरो पुल के निकट जाम लगा रहा।
नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच हाईवे चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का काम किया जा रहा है। पिछले करीब तीन वर्षों से जारी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। हालांकि मानसून सत्र से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। नजीबाबाद के बड़िया से मथुरापुर मोर के बीच कुछ हिस्सा बनना शेष है।
वहीं कोटद्वार से सुखरो नदी पुल के बीच निर्माण कार्य अभी शुरू भी नहीं हुआ है। सुखरो पुल से नजीबाबाद की ओर कुछ किलोमीटर मार्ग पर मिट्टी व आरबीएम डालकर मार्ग को समतल किया जा रहा है। इस कार्य में जेसीबी, रोड रोलर और डंपर लगे हैं। बड़े वाहनों को आगे-पीछे ले जाने और डंपर से मलबा डाले जाने के दौरान हाईवे का यातायात रुक-रुककर बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। अपराह्न करीब तीन बजे चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों की हालत खराब हो गई। मलबा डालने के बाद डंपर के हटने और जेसीबी से रास्ता साफ किए जाने पर वाहन गुजरे। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार से नजीबाबाद आने-जाने वाले लोगों मोहम्मद उमर, राजपाल सिंह, अनुराग शर्मा का कहना है कि मार्ग पर जाम के अलावा मिट्टी और कंकरीट की धूल भी न केवल आवाजाही में बाधा बन रही है बल्कि दुर्घटना का डर बना हुआ है और लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह मार्ग पर निर्माण में जुटे वाहन चल रहे हैं, उसी तरह टैंकर संचालित कर लगातार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि कोई दुर्घटना न हो और लोग बीमार होने से बच सकें।
Trending Videos