{"_id":"69985bdc59ea3ceb7c0da9e2","slug":"bel-road-and-alternative-route-in-bad-condition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121872-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बीईएल रोड और वैकल्पिक मार्ग हुआ खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बीईएल रोड और वैकल्पिक मार्ग हुआ खस्ताहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई के बाद चलता बना यूयूएसडीए
कोटद्वार। नगर पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए बीईएल रोड की खोदाई के बाद अभी तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है। डामर उखड़ने से मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। खोदाई के बाद मार्ग पर कई जगह मिट्टी धंस गई है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जल निगम स्टोर से बीईएल रोड पर आवाजाही करने वाले वैकल्पिक मार्ग की भी यही हालत है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए मार्ग की मरम्मत नहीं करा रहा है।
बीईएल रोड पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ ही तीन बड़े प्राइवेट स्कूल हैं। इसके अलावा यूपी से सटे भाबर क्षेत्र के खूनीबड़, जीवानंदपुर, शिवराजपुर, तल्ला मोटाढाक के नागरिक भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। यूयूएसडीए ने नगरीय पेयजल योजना के तहत इस मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने के लिए चार माह पूर्व खोदाई की थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था चलती बनी।
खोदाई के बाद भारी वाहनों की आवाजाही होने से मिट्टी धंसने से इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों व दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीईएल कर्मी प्रदीप बडोला, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश गुसाईं, नटवरलाल ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग की मरम्मत न करने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। जल निगम स्टोर से बीईएल आवाजाही करने वाला वैकल्पिक मार्ग भी खोदाई के कारण खस्ताहाल है। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए मार्ग की खोदाई की गई थी। जल्द ही मार्ग की मरम्मत करा ली जाएगी।
- लोकेश कुमार, सहायक अभियंता यूयूएसडीए।
Trending Videos