सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Birendra and Chandramohan, the president of the ex-servicemen's organization, were honored.

Kotdwar News: पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बिरेंद्र और चंद्रमोहन हुए सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 18 Jan 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Birendra and Chandramohan, the president of the ex-servicemen's organization, were honored.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन उत्तरकाशी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार बिरेंद्र सिंह नेगी को राज्यपाल व सैनिक कल्याण मंत्री ने सामाजिक कल्याण के लिए सम्मानित किया। संगठन के संयुक्त सचिव व गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के संस्थापक चंद्रमोहन पंवार को भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos

बीते 15 जनवरी को सेना दिवस पर देहरादून राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दोनों को उनके सराहनीय कार्य, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों के कल्याण के लिए दिया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. गुरमीत सिंह ने सैनिक संगठन के उक्त दोनों पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ने इस सम्मान के लिए सरकार और सेना का आभार जताया। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल, गोपेश्वर भट्ट आदि खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed