{"_id":"697b57d70f2f850c8d0dd949","slug":"bironkhal-the-lifeline-of-13-villages-is-in-a-dilapidated-condition-and-the-barricades-hanging-precariously-in-the-air-are-inviting-accidents-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121408-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोंखाल : 13 गांवों की लाइफलाइन बदहाल, हवा में लटके बेरिकेड दे रहे हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोंखाल : 13 गांवों की लाइफलाइन बदहाल, हवा में लटके बेरिकेड दे रहे हादसे को न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी बैठक और डीएम के समक्ष मामला उठने के बावजूद हालात जस के तस, हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी (पड़ताल)
बैजरो/बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र की बदहाल सिसई-डांग-जामरी-कमडई-बाड़ाडांडा मोटर मार्ग बदहाल है। इसका खामियाजा 13 गांवों की आबादी भुगत रही है। यहां से गुजरते समय हर समय दुर्घटना का डर बना है। वहीं, लगातार मांग करने के बाद भी मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पा रहा है।
पीएमजीएसवाई बैजरो ने इस सड़क का निर्माण कराया था। इस समय सड़क कई जगह बदहाल है, तो कई जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ अपनी पहचान खा रही है। वहीं सड़क किनारे लगे बेरिकेड भी कई जगहों पर भू-धंसाव होने से हवा में लटके हैं और यहां दुर्घटना होने का डर बना हुआ है।
क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। इसके अलावा जिलाधिकारी पौड़ी के समक्ष भी इस सड़क को ठीक करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया, लेकिन इस ओर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही 13 गांवों से जुड़ी सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ, तो उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
बोले लोग
राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-बुआखाल से लेकर खिटोटिया, घनसाली, कोलरी, जमारी व कमडई, बाड़ाडांडा मोटर मार्ग हो या बीरोंखाल-कोटद्वार मोटर मार्ग से बनी डांग-जामरी-थापला-कमडई-बाड़ाबांडा सड़क। दोनों ही मोटर मार्गों की हालत खस्ता है। इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। -लीला देवी, ग्राम प्रधान कमडई। (फोटो)
.
सड़क की दुर्दशा के कारण क्षेत्र पिछड़ तो रहा ही है। बाहर रह रहे रिश्तेदार और परिचित दुर्गम और खतरनाक स्थिति होने के कारण यहां आने से कतराते हैं। सड़क पर अगर जल्दी ध्यान नहीं दिया गया तो अपनी पहचान खो देगी और इससे बड़ा आबादी क्षेत्र प्रभावित होगा। -राखी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता। (फोटो)
बदहाल सड़कों को बनाने वाले ठेकेदारों को जल्द ही सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे। समय पर सुधारीकरण नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई बैजरो संचालित सतपुली।
Trending Videos