सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bittu Malik Becomes President of Roadways Employees Union, Kotdwar

Kotdwar News: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन कोटद्वार के अध्यक्ष बने बिट्टू मलिक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 14 May 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bittu Malik Becomes President of Roadways Employees Union, Kotdwar
विज्ञापन
आठवीं बार मंत्री निर्वाचित हुए सुनीत सक्सेना, रोडवेज कर्मियों ने किया पदाधिकारियों का स्वागत
Trending Videos

कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की कोटद्वार शाखा के लिए बिट्टू मलिक अध्यक्ष व सुनीत सक्सेना मंत्री निर्वाचित हुए। समान वोट पड़ने के कारण मंत्री का चुनाव ड्रॉ के जरिए किया गया।
देहरादून से आए चुनाव अधिकारी हरि सिंह व योगेंद्र कुमार की देखरेख में बृहस्पतिवार को यूनियन कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शाखा अध्यक्ष पद पर बिट्टू मलिक (45) ने सतपाल सिंह (36) को पराजित किया। शाखा मंत्री पद पर सुनीत सक्सेना व राहत हुसैन को 41-41 वोट मिले। किसी एक के चयन के लिए सर्वसम्मति से ड्रॉ कराया गया, जिसमें सुनीत सक्सेना विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में सतपाल सिंह व विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, हरभजन सिंह व राजपाल शर्मा संयुक्त मंत्री, श्रीचंद संगठन मंत्री, विपुल जयंत कोषाध्यक्ष, प्रदीप प्रजापति लेखा परीक्षक, सुशील कुमार मीडिया प्रभारी, ध्यान सिंह कार्यालय सचिव चुने गए। इनके अलावा श्याम सिंह व उमेश कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, राहत हुसैन, रफीक अहमद व नेम सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed