फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boksa community expresses displeasure over delay in installment.

Kotdwar News: किश्त में देरी पर बोक्सा समुदाय ने जताई नाराजगी

Mon, 27 Jul 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Boksa community expresses displeasure over delay in installment.
अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष के शिविर में पहुंचीं आठ शिकायतें
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी। उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने सोमवार को हल्दूखाता में बोक्सा जनजाति क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई शिविर लगाया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी।
शिविर में कुल आठ शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सबसे प्रमुख शिकायत प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की दूसरी किश्त समय पर नहीं मिलने की रही। हल्दूखाता, जशोधरपुर, लछमपुर, लूथापुर, शिवराजपुर और पदमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने पुराने मकान तोड़ दिए।
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष ने नगर निगम को आवास योजना की लंबित किश्तों के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार, सिंचाई के लिए गूल निर्माण की मांग पर सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग, राशन कार्ड से नाम कटने की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया, सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, खाद्य आपूर्ति विभाग से संजना बिष्ट, बोक्सा समुदाय की प्रभा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed