फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teams from five departments set out to conduct a survey for opening the railway station gates.

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के गेट खुलवाने के लिए पांच विभागों की टीमें सर्वे करने उतरीं

Mon, 27 Jul 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 27 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Teams from five departments set out to conduct a survey for opening the railway station gates.
127 मीटर के दायरे में की गई पैमाइश, सर्वे के बाद अभिलेखों और नक्शों की पड़ताल शुरू
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर से अतिक्रमण को हटाते हुए रेलवे स्टेशन के गेट खुलवाने के लिए सोमवार को एक बार फिर से पांच विभागों की टीमें पैमाइश करने सड़क पर उतरीं। रेलवे स्टेशन के नवस्थापित दोनों गेटों को खोलने और अतिक्रमण हटवाने के लिए रेलवे की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सोमवार सुबह रेलवे के खंड अभियंता (कार्य) नजीबाबाद एसएस रावत, गति शक्ति यूनिट प्रभारी सुबोध चौहान की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन के बाहर हिस्से में पैमाइश की गई। रेलवे के दोनों नए गेट और उसके आसपास के 127 मीटर के दायरे में सड़क के किनारे खोखानुमा पक्की दुकानें बनी मिलीं।
विज्ञापन

सर्वे टीम में राजस्व विभाग से राजस्व उपनिरीक्षक आशीष केमनी, नगर निगम से अवर अभियंता दिनेश चौहान के अलावा लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई खंड के अधिकारी शामिल थे। वहीं, पांच विभागों की टीमों के द्वारा ज्वाइंट सर्वे के दौरान कुछ दुकानदारों ने अपनी पीड़ा रखी। उनका तर्क था कि उन्हें वहां बसे दशकों बीत चुके हैं। छोटी-छोटी खोखानुमा दुकानों से पिछली तीन से चार पीढि़यों परिवारों का भरण-पोषण करती आ रही हैं। उनके प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण बताकर हटाना गलत है। कारोबारियों ने स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से उनकी आजीविका को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed