{"_id":"62c0843fbe1abc2eb72a75b9","slug":"campaign-launched-against-single-use-plastic-kotdwar-news-drn4161708120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने की छापेमारी, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने की छापेमारी, सामान जब्त
विज्ञापन

एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद नगर निगम कोटद्वार भी अलर्ट हो गया है। नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचने और उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने गत दो दिनों में 24 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और उनका चालान काटते हुए 12500 रुपये का जुर्माना वसूला।
शुक्रवार देर शाम से शुरू हुआ नगर निगम का अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद कामिल की अगुवाई में निगम कर्मचारियों ने बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी शुरू की। सबसे पहले निगम कर्मी प्रतिबंधित प्लास्टिक के नौ थोक विक्रेताओं और दुकानदारों के पास पहुंचे। इसमें उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बड़ी मात्रा में रखा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही उनके चालान काटकर उनसे 2600 रुपये का जुर्माना वसूला।
शनिवार सुबह नगर निगम की टीम ने दुकानों की तलाशी लेने के बाद वहां छिपाकर रखी पॉलिथीन को जब्त किया। दोपहर तक चली कार्रवाई में नगर निगम के अधिकारियों ने 15 सब्जी और पॉलिथीन रखने वाले व्यापारियों से प्रतिबंधित सामान जब्त कर उनके चालान काटते हुए 9900 रुपये का जुर्माना वसूला।
गत दो दिनों में 24 दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद कर उनसे 12500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X