{"_id":"6a44f09af0d75494f40489cf","slug":"leopard-terror-in-payal-village-saud-uppu-and-uppu-talla-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1016-119870-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पयाल गांव, सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला में गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पयाल गांव, सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला में गुलदार की दहशत
Wed, 01 Jul 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने लगाया ट्रैप कैमरा और फॉक्स लाइट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
चंबा/नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के पयाल गांव, थौलधार के सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला क्षेत्र में गुलदार की दहशत है। बीती रात को पयाल गांव में गुलदार ने प्रकाशी लाल के आंगन में बंधी भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार एक भेड़ को मारकर झाड़ियों की ओर भाग गया।
प्रधान फ्योंला देवी ने बताया कि इससे पहले भी गुलदार गांव में एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। कई बार गांव के आसपास गुलदार दिखाई दे रहा। सूचना पर वन बीट अधिकारी बलवीर पंवार, भीम सिंह व पूरण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरा और फॉक्स लाइट लगाई। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
दूसरी ओर, थौलधार ब्लॉक के सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला क्षेत्र में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी है। उत्तराखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव भगवान सिंह राणा ने डीएफओ को ज्ञापन भेजकर गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। बताया कि बीते 22 जून की रात सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला में गुलदार के हमले में एक बालिका और एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे उप्पू तल्ला स्थित देवी मंदिर के पास ग्रामीणों ने गुलदार को देखा जिससे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है।