{"_id":"69a594ed8e2d0550ca02b402","slug":"citizen-forum-enraged-over-non-removal-of-encroachment-from-major-city-roads-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122093-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटने पर भड़का नागरिक मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटने पर भड़का नागरिक मंच
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मासिक बैठक में उठा मुद्दा, अन्य कई मुद्दों पर भी हुई चर्चा
कोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक में नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर गहरा रोष जताते हुए इसके विरोध में जल्द धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
व्यापार मंडल सभागार में नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंच की पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर नगर आयुक्त द्वारा वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित न किए जाने पर गहरा रोष जताया गया। नगर निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने, पार्किंग की व्यवस्था, आवारा पशु व कुत्तों के मुद्दे पर मौन है।
बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाया गया स्टे खारिज होने पर खुशी जताई गई। इस मौके पर सरकार से मांग की गई कि व्यापक जनहित में तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श के बाद शीघ्र रामनगर-कोटद्वार कंडी मार्ग व लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाए।
बैठक में नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की बदहाली पर पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की ओर से अभी तक प्रभावी कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। इस प्रकरण में पर्यटन मंत्री से भेंट कर मामले को उनके संज्ञान में लाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में गोविंद डंडरियाल, शंकर दत्त गौड़, देवव्रत काला, अरविंद धूलिया, हर्षवर्धन ध्यानी, केसीराम निराला, सुबोध देवरानी, हरीश चंद्र कुंडलिया, भारत मोहन काला, सुनील कोटनाला आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन महासचिव अतुल भट्ट ने किया।
Trending Videos