फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress members demanded an investigation into the NEET question paper leak case.

Kotdwar News: पेपर लीक की घटनाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Jun 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Congress members demanded an investigation into the NEET question paper leak case.
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, मामले की सर्वोच्च अदालत की निगरानी में जांच की मांग
विज्ञापन

पौड़ी। नीट, नेट समेत विभिन्न केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि पेपर लीक होने से करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेपर लीक मामलों की सर्वोच्च अदालत की निगरानी में जांच करवाने की मांग उठाई।
मंगलवार को कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इससे देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और युवाओं का परीक्षाओं पर भरोसा कमजोर हुआ है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय पेपर लीक माफिया और भ्रष्ट तंत्र योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों के अधिकारों पर चोट पहुंचा रहे हैं। मौजूदा सरकारें प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके संपन्न करवाने में पूरी तरह से असफल साबित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय व समयबद्ध जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाने, भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सख्त राष्ट्रीय कानून लागू करने और प्रभावित छात्रों को मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल, तामेश्वर आर्य, कमला नेगी, आशीष नेगी, प्रमोद मंद्रवाल, महादेव प्रसाद, भरत रावत, उपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।


कांग्रेसियों ने की नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच की मांग

लैंसडौन। नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षाओं में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में या सीबीआई से कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और कुप्रबंधन के कई मामले सामने आए हैं। इसके चलते परीक्षाएं बार-बार रद्द हो रही हैं और परिणामों में भी देरी हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोशन शाह, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, राजेश अग्रवाल, राजेश्वर गुप्ता, प्रेम सिंह रावत और महबूब आलम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed