सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds of devotees throng Siddhabali Temple; traffic jam on the highway.

Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 31 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees throng Siddhabali Temple; traffic jam on the highway.
विज्ञापन
हाईवे किनारे वाहन खड़े कर चले गए लोग, जाम खुलवाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

कोटद्वार। रविवार को सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सिद्धबली बाबा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, पौड़ी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार सुबह कोटद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना और धामपुर, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुबह करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार खोह पुल तक पहुंच गई थी। तिलवाढांग चौकी के समीप हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता रहा। मंदिर और फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग भरने के बाद कई श्रद्धालु हाईवे के किनारे वाहन खड़े कर गए। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और दूरदराज क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं के वाहन बुद्धा पार्क के पास डिग्री कॉलेज मार्ग पर खड़े कराने पड़े। यहां से श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर तक जाना पड़ा। कोतवाल प्रदीप नेगी ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस कर्मियों के साथ यातायात संचालन में जुटे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, खोह नदी में भी काफी भीड़ रही। मंदिर आए श्रद्धालु व सैरसपाटे के लिए निकले लोगों की भीड़ गर्मी से राहत पाने के लिए खोह नदी में उतरी हुई थी। वहीं, हाथियों के झुंड अक्सर खोह नदी में पहुंच जाते हैं जिससे श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ जाता है। वहीं, नदी में नहाने के दौरान डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में रविवार को सिद्धबली मंदिर के निकट खोह पुल पर एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। प्रशासन को नदी में स्नान के दौरान किसी भी संभावित हादसे और हाथियों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed