सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NEET Paper Leak Case: UKD Burns Effigy of Union Education Minister

नीट पेपर लीक मामला : यूकेडी ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 08 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
NEET Paper Leak Case: UKD Burns Effigy of Union Education Minister
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने लगाया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को झंडाचौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की। साथ ही एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
यूकेडी कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की अन्य विसंगतियों के कारण करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों से युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडरियाल ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों में महेंद्र सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, नरेश धस्माना, देवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश रावत, रेवत सिंह, विजयपाल सिंह, हयात सिंह गुसाईं, संजू कश्यप, भारत मोहन काला, संदीप पंवार, गणेश रावत, स्वयंवर सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह भंडारी और मदन सिंह बिष्ट शामिल रहे।


यूकेडी के सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोग हुए शामिल

महानगर इकाई ने किया सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर कोटद्वार की ओर से आयोजित सदस्यता अभियान समारोह में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तीर्थ कण्वाश्रम पूरे उत्तराखंड की आस्था और गौरव का केंद्र है लेकिन राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी इसके विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
केंद्रीय संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि वन संबंधी कठोर कानूनों से पर्वतीय क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। केंद्रीय महामंत्री कर्नल कैलाश देवरानी और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि सैनिकों ने देश सेवा में गौरवशाली योगदान दिया है और वे राजनीतिक क्षेत्र में भी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारद्वाज ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र सिंह रावत ने मोटर नगर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। वरिष्ठ आंदोलनकारी पितृशरण जोशी ने नगर निगम क्षेत्र में शामिल 73 गांवों पर कराधान का विरोध किया। सीमा बिष्ट ने चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग की। इस मौके पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष भारत मोहन काला, रवींद्र सौंद, दीपा अधिकारी, उमेद सिंह भंडारी, रोहित डंडरियाल, पंकज डबराल, पंकज उनियाल, अर्चना भट्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश धस्माना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed